फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bodies of the two teenagers were found floating on the banks of the Ganges

Ballia News: गंगा किनारे उतराये मिले दोनों किशोरों के शव

Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the two teenagers were found floating on the banks of the Ganges
लालगंज। शादी में अपनी बुआ के घर आए और नहाते समय डूबे दोनों किशोरों का शव गंगा किनारे उतराया मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और परिजनों की मांग पर पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को शिवपुर कपूर दियर पंचायत के सेमरिया डेरा पुरवा निवासी धरीक्षण यादव के घर बारात आनी थी। इसमें भाग लेने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र की नई बस्ती दलजीत टोला जय प्रकाश नगर निवासी प्रियांशु कुमार यादव (16) पुत्र कृष्णा यादव चचेरे भाई डब्लू यादव (15) पुत्र संतोष यादव के साथ आया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे गंगा नदी में स्नान करने गए। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों ने शव की खोज की लेकिन निराशा हाथ लगी। बुधवार को शाम करीब पांच बजे प्रियांशु का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर शिवपुर घाट के पास मिली। डब्लू का शव दोकटी घाट से कुछ दूरी पर उतराया मिला। थानाध्यक्ष हरि शंकर सिंह ने बताया कि परिजनों के मांग पर पंचनामा कर दोनों किशोर के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed