फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The beauty of the fair increased due to the arrival of consignments in the cattle fair

पशुओं के मेले में खेप उतरने से बढ़ी मेले की रौनक

Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The beauty of the fair increased due to the arrival of consignments in the cattle fair
ददरी मेला के नंदीग्राम में बिकने के लिए आए खच्चर। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। ददरी मेला के नंदी ग्राम पशु मेले में सोमवार को पशुओं के उतरने से मेले की रौनक दिखी। पशु मेला अब पूरी तरह सजधज कर तैयार है। नंदी ग्राम मेले में बैल, गाय व बछड़ों की कई खेप पहुंच गई है। नगर पालिका परिषद ने मेले में प्रकाश व पानी का सुविधा मुहैया करा दिया है। मेले में बाहरी व्यापारियों के आने का क्रम अभी भी जारी है। उससे पहले पशु मेले में हर तरह के पशु आ रहे हैं। बैल, गाय, घोड़े आदि की बिक्री लगातार हो रही है। सबसे ज्यादा दुधारू गायों व भैंस के खरीदार मेले में पहुंच रहे हैं। मेले में आए एक से बढ़ कर एक घोड़े सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं जर्सी बछियों को देखने के लिए भी लोगों का जुटान दिन भर हो रहा है।
विज्ञापन

अब तक नपा को मेले से करीब दो लाख की आमदनी
ददरी मेेेला के नंदीग्राम पशु मेला से नगरपालिका परिषद को पांच से सात नवंबर तक एक लाख एक आठ सौ रुपये की आमदनी हो चुकी है। इसमें बैल बाजार से 12750, घोड़ा बाजार से 88750 तथा अड्डी से तीन हजार रुपये पांच से सात नवंबर तक आमदनी हो चुकी है। आठ नवंबर को घोड़ा बाजार से 48750, बैल बाजार से 31 हजार साथ ही 19500 पंजीकरण शुल्क रूप कुल 99 हजार 250 रुपये की आमदनी हुई है। इसकी जानकारी कार्यालय अधीक्षक रवींद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed