फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The battle of journalists will be fought from Ballia to Lucknow, Ajay Lallu

बलिया से लेकर लखनऊ तक लड़ी जाएगी पत्रकारों का लड़ाई, अजय लल्लू

Fri, 08 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The battle of journalists will be fought from Ballia to Lucknow, Ajay Lallu
पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरने को स? - फोटो : BALLIA
बलिया। पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में जिला कार्यालय से पदयात्रा निकाली और कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया। पत्रकारों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को लड़ाई बलिया से लेकर लखनऊ तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाह जैसा रवैया अपना रही है। जो पत्रकार जनता के बुनियादी सवालों को उठाते हैं उनको दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी। पत्रकारों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में घोर अनियमितता की है। इसकी लीपापोती करके पत्रकारों को जेल भेजना उचित नहीं है। ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के संघर्ष की लड़ाई बलिया से लेकर लखनऊ तक लड़ी जाएगी। कांग्रेस के विधायक विधानसभा में भी प्रश्न उठाएंगे। जहां पत्रकारों का पसीना बहेगा कांग्रेस जन सड़क पर खून बहा देने का काम करेंगे। इस लड़ाई को अंतिम अंजाम तक लड़ा जाएगा। बैजनाथ राम, विनोद सिंह, गीता गोयल, बृजेश सिंह गाट, परशुराम, सोनम बिंद, मदन यादव, विशाल चौरसिया, वीरेंद्र कुंवर, संगम विश्वकर्मा, रामधनी सिंह, अजीत धुसिया, अरून यादव, अभिजीत सिंह, आशुतोष पाण्डेय, दुर्गेश सिंह, हृदयानंद पांडेय, अतुल प्रकाश यादव, संतोष गोयल, शाहिद अली, विपिन पांडेय, प्रदीप तिवारी, लाल बहादुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed