फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ruckus in the wedding procession the dancer did not sing the song on demand

Ballia News: बरात में हंगामा, फरमाइश पर नर्तकी ने नहीं गाया गाना, हुई मारपीट, पुलिस कर रही तफ्तीश

Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
सार

भूसौला क्षेत्र में आई बरात में नर्तकी से गाने की फरमाइश करने पर जब उसने गाना नहीं गाया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
Ruckus in the wedding procession the dancer did not sing the song on demand
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार की रात भूसौला से आई बरात में अहिरान से संबंधित गीत न गाने पर नर्तकियों के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर जमकर घराती और बराती में मारपीट हो गई। पांच बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना से नाराज होकर रात में ही बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों के काफी मान-मनौवल के बाद दूल्हे को घर लेजाकर शादी कराई जा सकी। दोकटी थाना क्षेत्र के भूसौला गांव निवासी छोटू खरवार की बेटे की शादी चांदपुर गांव निवासी पंचरत्न प्रसाद खरवार की पुत्री से तय हुई थी। तय तिथि छह मई को बरात चांदपुर पहुंची। घरातियों ने बारात का स्वागत-सत्कार किया।
विज्ञापन


द्वारपूजा के बाद शामियाना में गांव के एक जाति विशेष के कुछ युवक आ गए और नर्तकियों से अहिराना के ह जिला उहे गाड़ी किला..... गाने की फरमाइश की। जब उसने गाना नहीं गाया तो कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए और नर्तकियों से दुर्व्यवहार करने लगे। बरातियों ने इसका विरोध किया तो कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें बराती पक्ष के विजय प्रसाद, अंशु प्रसाद, राजू प्रसाद, आकाश निवासी भूसौला व श्यामजी निवासी बेलहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट से नाराज बराती लौट गए। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मान मनौव्वल की। किसी तरह से विवाह कराया गया।


दूल्हे के पिता बरमेश्वर प्रसाद ने मारपीट के मामले में 12 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed