फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The audience was stunned to see the live performance of Narad Moh.

नारद मोह की जीवंत प्रस्तुति देख दर्शक भावविभोर

Wed, 06 Oct 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The audience was stunned to see the live performance of Narad Moh.
भीमपुरा। बरौली की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ बुधवार को नारद मोह से हुआ। जिसका प्रसंग व जीवंत मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

लीला के मंचन में देवर्षि नारद घोर तपस्या में लीन हैं। उनकी तपस्या से देवराज इंद्र का सिंहासन डोलने लगता है। वे मित्र कामदेव से स्वर्ग की अप्सराओं द्वारा तपस्या भंग करने का आग्रह करते हैं। अप्सराओं के अथक प्रयास के बाद भी तपस्या भंग नहीं होती। इस बात को लेकर देवर्षि को अहंकार हो जाता है और वे कामदेव पर विजय की जानकारी भगवान शंकर व ब्रह्मा को देते हैं। दोनों यह समझाते हैं कि यह बात वे भगवान विष्णु को न बताएं, लेकिन नारद जी अभिमानवश भगवान को बता देते हैं। अभिमान भंग करने के लिए भगवान विष्णु राजकुमारी विश्वमोहिनी का स्वयंवर आयोजित करते हैं। स्वयंवर के लिए नारद जी भगवान विष्णु से सुंदर रूप देने का आग्रह करते हैं। भगवान विष्णु उन्हें बंदर का रूप देते हैं। जब नारद जी स्वयंवर में पहुंचते हैं तो उनका उपहास होने लगता है। तब वे भगवान को श्राप देते हैं। इसके पश्चात लक्ष्मी व राजकुमारी दोनों ही भगवान के पास नहीं होती हैं तो नारद जी को गलती का अहसास होता है। इस तरह से नारद जी का अहंकार टूटता है। रामलीला के आयोजक आशीष कुमार सिंह ने आये हुए श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed