{"_id":"6ad66fcbd1155eb4b10024ed","slug":"the-audience-was-deeply-moved-during-the-ramlila-ballia-news-c-190-1-bal1001-175548-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रामलीला में दर्शक हुए भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रामलीला में दर्शक हुए भावविभोर
विज्ञापन
नगरा में चल रहे रामलीला के दौरान झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।जागरुक पाठक
- फोटो : Archive
भीमपुरा। बरौली की ऐतिहासिक रामलीला में नौवें दिन बृजेश सिंह के निर्देशन में राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन किया गया। शबरी से भेंट के बाद श्रीराम किष्किंधा पहुंचे, जहां हनुमानजी के माध्यम से सुग्रीव से मित्रता हुई। इसके बाद बालि वध और तारा के विलाप का मार्मिक दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे।
बेल्थरारोड में बिचला पोखरा स्थित रामलीला मंच पर कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ के वचन पालन और राम वनगमन की लीला प्रस्तुत की गई। कैकेयी के दो वरदान मांगने पर श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिला। राम, सीता और लक्ष्मण के वन प्रस्थान का दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
नगरा में सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित महोत्सव के आठवें दिन सूर्पणखा की नाक कटाई, खर-दूषण वध, सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन हुआ। श्रीराम की सीता खोज और हनुमानजी के माध्यम से सुग्रीव से भेंट के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान उमाशंकर राम, रामदरस यादव, मनमोहन सिंह, अमलेश चौहान, मनोज पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रसड़ा में छोटीकाशी की प्रसिद्ध रामलीला में सोमवार को कुंभकर्ण और अहिरावण वध का मंचन किया गया। श्रीराम के हाथों कुंभकर्ण वध के बाद अहिरावण राम-लक्ष्मण को पातालपुरी ले जाता है। हनुमानजी अहिरावण का वध कर दोनों भाइयों को वापस लाते हैं। इस पर वानर सेना में खुशी छा गई। लीला देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे।
इंदरपुर में नगरा के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। रावण के जगाने पर कुंभकर्ण युद्धभूमि में पहुंचा, जहां भीषण युद्ध के बाद श्रीराम ने उसका वध कर दिया। कुंभकर्ण के धराशायी होते ही पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। व्यवस्था में डॉ. संजय बहादुर सिंह, उमेश कुमार पाठक, रमेश कुमार पाठक और दीपू पाठक जुटे रहे।