फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The atmosphere of the old district of assumptions

धरनों से गरमाया रहा जिले का माहौल

Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of the old district of assumptions

विज्ञापन
बलिया। टेलीकॉम कैजुवल एंड कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के जिला इकाई के सदस्यों ने 72 घंटे के भूख हड़ताल के आह्वान पर दूसरे दिन उपवास जारी रखा। इस दौरान उपवास के साथ धरने पर दर्जनों कैजुवल वर्कर्स दूरसंचार कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठ रहे। कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के चलते श्रमिक वर्ग भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

यूनियन के अध्यक्ष सुखन राम ने कहा कि बीएसएनएल में कार्य करने वाले मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी तय किया जाना चाहिए। बीएसएनएल के मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराया जाय। केंद्र सरकार श्रमिकों के लिए एक विधेयक पारित कर श्रमिक नीतियों की घोषणा करे।
विज्ञापन


साथ ही कैजुवल एवं कार्यरत मजदूरों की ईपीएफ, ईएसआई एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाय। बीएएनएल में कई सालों से पार्ट-टाइम तथा तैनात मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाई जाय। बीएसएनएल से निकाले गए मजदूरों को पुन: काम पर वापस लिया जाय। कहा कि केंद्र के गलत नीतियों के चलते हम मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हम श्रमिकों की सुनने वाला कोई नहीं है। बीएसएनएल में कार्यरत सभी मजदूरों की मजदूरी का भुगतान चेक या सीधे खाते में किया जाय। उन्होंने चेताया कि अगर आठ फरवरी तक हम लोगों की छह सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम बाध्य होकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

इसकी सूचना बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ ही श्रम विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी गई है।
 इस मौके पर एचएन पांडेय, शिवबहादुर, मदन राम, रामबहादुर, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रवि कुमार राम, वीरेंद्र वर्मा, अवधेश पाठक, सुग्रीव, बच्चाजी, रामलाल साह, उमाशंकर, वीरेंद्र वर्मा, अमरेश शर्मा, राजकुमार, शिवशंकर, शिवजी, रामप्रताप, मुंशी चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सुखनराम तथा एचएन पांडेय ने किया।

दस सूत्री मांगों के जरिए   उठाई हक की आवाज
 ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन अपनी दस सूत्री  मांग को लेकर ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड दो के कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होंगी हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना सभा को संबोधित करते हुए खंडीय अध्यक्ष छांगुर राम ने  कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के हित में आज तक कोई  निर्णय नहीं लिया गया। ट्यूबवेल मिस्त्री सेवा नियमावली 1991 एवं 2001 से शैक्षिक योग्यता,  वेतनमान, शासन के कार्यकारी आदेश के अनुपालन में संशोधित किया जा चुका है।


  कहा कि नियम विरूद्ध पदावन्नत हुए अवर अभियंता यात्रिंक से नलकूप मिस्यिों  को तत्काल बहाल किया जा सके। इस मौके पर लल्लन राम, संजय कुमार, फूलन राय,  एजाज अहमद, अंजनी कुमार, राजेश यादव, नईम अहमद, राजेश्वर कुमार, लल्लन राम,  राधेश्याम सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, गौरीशंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed