फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The assurance of releasing water in the canals till 28th was not fulfilled

Ballia News: 28 तक नहरों में पानी छोड़ने का आश्वासन पूरा नहीं हुआ

Thu, 29 May 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The assurance of releasing water in the canals till 28th was not fulfilled
बलिया। सिंचाई विभाग के दावे के बाद भी नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से 28 मई से पानी छोड़ने का आश्वासन दिया गया था। पानी की कमी से किसान धान की नर्सरी तक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने दोहरीघाट पंप कैनाल से 28 मई और शारदा सहायक नहर खंड-32 में दो जून तक पानी दिए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी पानी नहीं छोड़ा गया। सूखी नहरों में किसान पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब किसानों को धान की बेहन लगाने में विलंब होगा। शासन की तरफ से नहर किनारे 30 तालाबों को लबालब करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

दोहरीघाट सहायक पंप नहर व चौधरी चरण सिंह सुरहाताल पंप नहर में 28 मई के बाद पानी नहरों में छोड़ा जाना था। वहीं, मऊ से संचालित चौधरी चरण सिंह दोहरी घाट नहर व आजमगढ़ से संचालित शारदा नहर खंड-32 में 2 जून तक पानी आने की उम्मीद है। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम राकेश कुमार ने बताया कि नहरों में पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही टेल तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed