फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The arrival of the government is dead, the arrival of the prophet is dead

सरकार की आमद मरहबा, नबी की आमद मरहबा

Tue, 19 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
The arrival of the government is dead, the arrival of the prophet is dead
इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस (ईद मिलादुन्नबी) मंगलवार को जोशोखरोश से मनाया गया। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार, इस दौरान निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी पर रोक थी। शहर में तो गाइडलाइन का पालन किया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा, नबी की आमद मरहबा, नारे तदबीर आदि के नारे लगाए गए। हजरत मोहम्मद की शान में नातिया कलाम पढ़े गए। फातेहाख्वानी के बाद जुलूस समाप्त हुआ। सभी मुस्लिम कस्बे गुलजार रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ और थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर शहर से लेकर गांव तक पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जश्न-ए-ईद मिलाद की मुस्लिम मोहल्लों में धूम रही। चितबड़ागांव नगर पंचायत के अब्दुल कलाम नगर स्थित पुरानी मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम बंधुओं के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई। जुलूस गुदरी बाजार होते हुए स्टेट बैंक तिराहा, मुख्य बाजार, पीसीओ तिराहा से होते हुए मुख्य सड़क पर स्थित नई मस्जिद पहुंचा। वहां से भ्रमण करते हुए अब्दुल कलाम नगर स्थित पुरानी मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि अभिराम त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, राजू सिंह, प्रदीप गुप्ता, नवनीत कुमार गुप्ता, शशिकला तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद ने दिया मोहब्बत का संदेश
रेवती/सहतवार/बेल्थरारोड/रतसर। कस्बे में बड़ी मस्जिद प्रांगण से जुलूस निकाला गया। निर्धारित मार्गों से होता हुआ ताजिया चौक पर पहुंचा। गुदरी बाजार, बड़ी बाजार त्रिमुहानी, थाना, बस स्टैंड, बड़ी बाजार, डाकघर होते हुए पुन: बड़ी मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। बीज गोदाम पर तकरीर के दौरान इमाम हाफिज मोहम्मद अलाऊदीन और हाफिज शाहिद ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने भाईचारगी का संदेश दिया था। कलाम खां, अजय शंकर पांडेय, बिहारी पांडेय, राणा योगेंद्र विक्रम सिंह, मौलाना शाहिद रजा असलमी, मौलाना जिया नूरी, तौफीक, शम्भूकांत तिवारी, अमित पांडेय मौजूद आदि थे। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह मौजूद रहे। वहीं, सहतवार में बड़ी और छोटी मस्जिद के मौलाना मो. इस्माइल और मोहम्मद सगीर ने नातिया कलाम पढ़ा। प्रासपा प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू सिंह ने शिरकत की। बड़ी मस्जिद से जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेल्थरारोड में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जुलूस रेलवे चौराहा, मालगोदाम, सोनाडीह ढाला, त्रिमुहानी और मुख्य सड़क होते हुए गंतव्य पर समाप्त हुआ। रतसर में जुलूस शांतिपूर्वक निकला गया। मदरसों के बच्चों साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। एसओ दुर्गेश्वर मिश्र पुलिस बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed