फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The announcements made in the name of the martyr were not completed

नहीं पूरी हुई शहीद के नाम पर हुई घोषणाएं

Fri, 26 Aug 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The announcements made in the name of the martyr were not completed
विशुनपुरा। सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से शहीदों के सम्मान में विभिन्न प्रकार की घोषणाएं तो की जाती हैं, लेकिन इसको समय से पूरा नहीं कराने पर लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के कमरौली ग्राम पंचायत अंतर्गत लेखमनपुर अनुसूचित बस्ती निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान शहीद हरेराम की शहादत के बाद हुई घोषणाएं 19 वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लेखमनपुर निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान हरेराम 2003 में 26 अगस्त को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए थे। आज के ही दिन इनके पैतृक गांव में इनका स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि प्रतिवर्ष स्मृति दिवस में भाग लेते हैं और तरह-तरह की घोषणाएं करते हैं। समय बीतने के साथ ही घोषणाओं पर अमल करना भूल जाते हैं। शहीद के नाम पर सड़क का नामकरण, शहीद द्वार, गांव का नाम शहीद के नाम पर रखवाने के साथ ही गांव के विकास की घोषणा करते हैं, लेकिन एक भी घोषणाएं पूरी नहीं होतीं। आज तक शहीद के गांव की सड़क का जीर्णोद्धार भी नहीं हो सका है। परिजनों ने अपने पैसे से एक स्मृति स्थल का निर्माण कराया है, लेकिन पैसे के अभाव में शहीद की प्रतिमा नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed