फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The aim of the march is to promote nationalism.

Ballia News: राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना पदयात्रा का उद्देश्य

Tue, 28 Oct 2025 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The aim of the march is to promote nationalism.
विकास भवन के सभागार में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता करते परि
राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना पदयात्रा का उद्देश्य
विज्ञापन

बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारत सरकार युवाओं में राष्ट्रीयता, अखंडता और राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन कर रही है। बताया कि कार्यक्रम 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने मंगलवार को विकास भवन में प्रेसवार्ता में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि जिले में पदयात्रा 15 नवंबर को होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला युवा अधिकारी कपिल देव आदि रहे।
स्वदेशी अपनाएं : नीरज शेखर
बलिया। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं को स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा। कहा कि आजादी से पहले देश ने एकजुट होकर संघर्ष किया था। उसी भावना को फिर से जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। ‘विकसित भारत पदयात्रा’ इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन

होंगे ये कार्यक्रम
डिजिटल चरण के अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, सरदार @150 यंग लीडर्स प्रोग्राम के तहत 150 युवा विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिला स्तरीय पदयात्राएं 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां, नुक्कड़ नाटक, नशामुक्त भारत शपथ और गर्व से स्वदेशी संकल्प जैसे आयोजन होंगे। इसके अलावा योग एवं स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस चरण का हिस्सा होंगे। यात्राओं का नेतृत्व राज्य मंत्रियों, सांसदों, स्थानीय प्रशासन, एमवाई भारत और एनसीसी अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed