फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The administration was on alert regarding the bomb threat

Ballia News: बम से उड़ाने की धमकी को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन

Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The administration was on alert regarding the bomb threat
बलिया। पूर्वाचल के कई जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर को मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन सुरक्षा को लेकर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह दलबल के साथ शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को लेकर पूरे परिसर की जांच पड़ताल की। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर च सीओ श्यामकांत शाम को शहर की सुरक्षा व्यवस्था का खुद जायजा लिया।
विज्ञापन


चंदौली, बाराबंकी सहित अन्य जिला के डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मेल पर मिलने की खबर पर प्रशासन अलर्ट हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण का निर्देश जारी कर दिया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स जिलाधिकारी कार्यालय, कचहरी सहित आसपास के कार्यालय परिसर का भ्रमण कर गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई मेल यहां नहीं मिली है। सुरक्षा को लेकर भ्रमण किया गया है। इस दौरान सिविल लाइन चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed