फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The administration has completed the preparations, now it is your turn

Ballia News: प्रशासन ने पूरी की तैयारी, अब आज आप की बारी

Wed, 10 May 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
The administration has completed the preparations, now it is your turn
बलिया। जिले के 12 निकायों की सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इसकी तैयारियां प्रशासन ने मुकम्मल कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोट पड़ेंगे। इसके लिए एक कंपनी बीएसएफ, डेढ़ प्लॉटून पीएसी के अलावा 150 उपनिरीक्षक और करीब दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। जनपद के 423 बूथों पर 3 लाख 46 हजार 737 मतदाता 949 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 134 चेयरमैन और 815 सभासद पद के प्रत्याशी हैं। कुल मतदाताओं में 186706 पुरुष व 160031 महिलाएं शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन

11 मई की सुबह प्रत्येक बूथ पर मतदान कार्य शुरू होगा। प्रशासन ने जनपद को 16 जोन व 32 सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक की कमान मजिस्ट्रेट के हवाले होगी। सभी उपजिलाधिकारियों को इलाके में चुनाव को शांति से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। 12 निकायों के 423 बूथों पर चेयरमैन व सभासद पद के लिए वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन

किस नगर निकाय में कितने वोट
निकाय--------------कुल वोट
बलिया------------108674
रसड़ा------------30386
बैरिया-------------25970
रेवती------------23393
सहतवार-----------18911
बांसडीह------------20733
मनियर------------19438
सिकंदरपुर--------23192
बेल्थरारोड --------18514
नगरा --------------19718
रतसड़कलॉ--------18879
चितबड़ागांव -------18929

निकायों में महिला पुरुष मतदाताओं की संख्या
निकाय-------- पुरुष--------महिला
बलिया-------59807-----48867
रसड़ा-------16161------ 14225
बैरिया---------14622------11338
रेवती--------12209-----11184
सहतवार-------9931-----8980
बांसडीह----------10825------9908
मनियर---------10092------9246
सिकंदरपुर---12432---10760
बेल्थरारोड-----10072----- 8442
नगरा-----------10401-----9317
रतसड़कलॉ-------10076----8803
चितबड़ागांव-------10078---8851

किस निकाय में कितने वार्ड और बूथ
निकाय--- वार्ड-- बूथ
बलिया---25-- 131
रसड़ा---25---35
बैरिया----16---31
रेवती---15---26
सहतवार--14---24
बांसडीह----15---26
मनियर---14---25
सिकंदरपुर-15-- 29
बेल्थरारोड-13---26
नगरा -----14---20
रतसड़कला---14---21
चितबडागांव ----15---29

जिले में कुल निकाय--12
जिले में कुल वार्ड-- 195
कुल मतदान केंद्र---125
कुल बूथ-----423
संवेदनशील बूथ--30
अतिसंवदनशील बूथ--53
अतिसंवेदनशील प्लस बूथ--60
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र--12
कुल मतदाता---346737
पुरुष मतदाता---186706
महिला मतदाता --160031
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-134
सभासद पद के कुल प्रत्याशी-815

किस नगर निकाय में कितने प्रत्याशी
निकाय-- अध्यक्ष------सभासद
बलिया----14-------152
रसड़ा----07--------57
बैरिया-----09-------74
रेवती------15-------84
सहतवार ---11-------54
बांसडीह-------12------ 68
मनियर------07-------68
सिकंदरपुर--- 15------106
बेल्थरारोड----10----- 59
नगरा ---------08-----103
रतसड़कला---12------105
चितबड़ागांव-----10---50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed