फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The administration allowed the immersion procession pulled

प्रशासन की अनुमति पर निकाला विसर्जन जुलूस

Wed, 26 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 26 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
The administration allowed the immersion procession pulled
अखंड युवा शक्ति गड़वार के तत्वावधान में महावीरी झंडा जुलूस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में 26 अगस्त महावीरी झंडा जुलूस निकालना था। लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण समिति द्वारा महावीर मूर्ति को रामलीला मंच से हनुमानगढ़ी पहुंचा दिया गया। वहीं हनुमान भक्तों के काफी अनुनय-विनय के बाद प्रशासन ने मूर्ति ले जाने की अनुमति दी। अनुमति मिलने पर जुलूस निकालकर बुधवार को मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


गड़वार कसबा स्थित रामलीला मैदान से महावीरी झंड़ा जुलूस निकालने की नई परंपरा शुरू करने का प्रयास अखंड युवा शक्ति समिति गड़वार द्वारा किया गया था। इस क्रम में 24 से 26 अगस्त  त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित था। लेकिन जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देकर महावीरी झंडा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


इसे लेकर 24 अगस्त को जिला मुख्यालय पर कमेटी और जिला प्रशासन के बीच बैठक हुई। जिसमें कमेटी के काफी प्रयास के बाद भी जिला प्रशासन ने महावीरी झंडा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। साथ ही रामलीला मैदान में रखे प्रतिमा को हनुमानगढ़ी पहुंचने का निर्देश दिया। मायूस कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए मूर्ति को हनुमानगढ़ी पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने कुछ लोगों पर मुकदमा भी कर दिया। बुधवार को कमेटी के काफी अनुनय-विनय के बाद प्रशासन की अनुमति से जुलूस निकाल कर हजारों हनुमान भक्तों ने कसबे का भ्रमण करने के बाद हनुमान प्रतिमा को गांधी चबूतरा स्थित पोखरे पर विसर्जित कर दिया। विसर्जन जुलूस के दौरान हनुमान भक्तों के जयकारे से पूरा कसबा गूंज उठा।


शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गड़वार कसबे में सीओ सहित कई थानों के एसओ और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। विसर्जन जुलूस में कमेटी के सत्येंद्र जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, संजीत गुप्ता, संजय गुप्ता, मनीष जायसवाल, पिंकू गुप्ता, बीडीसी मुन्ना चौरसिया, कल्लू सिंह, राकेश वर्मा,  दीपक सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, संतोष गुप्ता, गणेश गुप्ता, विजय गुप्ता सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed