फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The accused of shooting the Tajiadars are still absconding

Ballia News: ताजियेदारों को गोली मारने के आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The accused of shooting the Tajiadars are still absconding
रेवती। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में ताजिया जुलूस वाले दिन गोली कांड तथा मारपीट के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर पीएसी व पुलिस मुस्तैद है। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। गांव में शांति कायम है, अधिकर युवा अंडर ग्राउंड हो गए है। पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना की जांच सीओ सदर उस्मान अहमद कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेवती के ताजिया जुलूस में शामिल होने के लिए कौलेन पांडेय का टोला (खरिका) से ताज़िया जुलूस निकाला गया था। जुलूस परसिया के बिंद व यादव बस्ती से गुजर रहा था। बिजली विभाग की टीम ने केबल को हटा दिया था। जोगी यादव के घर के पास के पोल से बिजली का तार नीचे लटका था। ताजिया पार कराने के लिए कुछ लड़कों ने तार काट दिया। उसको लेकर जोगी यादव के परिवार व ताजियादारों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस की मौजूदगी के कारण मामला शांत हो गया। कर्बला में ताजिया दफन करने के बाद ताजियादारों के घर लौटते समय यादव बस्ती में विवाद हो गया। इसमें चली गोली से नौशाद अंसारी तथा टीपू अंसारी घायल हो गए। वहीं, मो. इंतजार व मो. अर्श लाठी-डंडे से घायल हो गए। सभी की हालत ठीक है। गांव में बैरिया, हल्दी, दोकटी सहित कई थानों की फोर्स मौजूद है। नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गांव में सुरक्षा को लेकर पीएसी व कई थानों की फोर्स मुस्तैद है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed