{"_id":"688fbe4c37044e5709049a20","slug":"the-accused-named-in-the-drug-dealer-shooting-case-surrendered-ballia-news-c-190-1-ana1001-145440-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दवा कारोबारी गोलीकांड में नामजद आरोपी ने किया सर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दवा कारोबारी गोलीकांड में नामजद आरोपी ने किया सर्पण
विज्ञापन
बलिया। दवा कारोबारी अरुण गुप्ता पर फायरिंग का मुख्यारोपी अभिषेक गुप्ता 'सेठू' ने शनिवार को सीजीएम शैलेश पांडेय की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट से पूछताछ के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सदर कोतवाली के चौक कासिमबाजार निवासी दवा कारोबारी अरुण गुप्ता पर 21 मई की सुबह घर के बाहर खड़े थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनपर फायर कर दिया। गोली अरुण गुप्ता की कमर में लगी। अरुण गुप्ता की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक गुप्ता 'सेठू' तथा कारोबारी के दो चचेरे भाइयों रोहित व अमित सहित बाइक सवार अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज किया। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने मामले में किराये के शूटर रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी मुकेश सिंह तथा फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया खुर्द निवासी रोहित को चिह्नित कर बारी-बारी से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बाकी तीनों भागे हुए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। मामले में अभी दो अन्य नामजद आरोपी पकड़ से दूर हैं।
सदर कोतवाली के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक गुप्ता 'सेठू' को पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है।