फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The accused came to the court and escaped after dodging the police.

Ballia News: न्यायालय पेशी पर आया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

Tue, 10 Oct 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The accused came to the court and escaped after dodging the police.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बेचने के आरोपी के सोमवार शाम न्यायालय से भाग जाने पर महकमे में हलचल मच गई। अभियुक्त के भागने के बाद एसपी के निर्देश पर उसे लेकर गए सिपाही और होमगार्ड को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी परमात्मा राजभर को पुलिस ने अवैध शराब व उसे बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज कर सिपाही शैलेंद्र गुप्ता और होमगार्ड उमेश सिंह के साथ जिला न्यायालय भेजा। अभियुक्त को न्यायालय के कटघरे में पहुंचाकर सिपाही वहां से कुछ दूर खड़े होकर अपने आप में व्यस्त हो गए। होमगार्ड भी इधर उधर टहलने लगा। इसी दौरान अभियुक्त कटघरे से निकल कर कचहरी की भीड़ में गायब हो गया। घटना की जानकारी होते ही सिपाही के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब अभियुक्त का पता नहीं चला। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली टीम ने पूरे शहर को छान डाला, लेकिन भागे हुए अभियुक्त का कुछ पता नहीं चला। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में सिपाही और होमगार्ड के साथ भागे हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना से नाराज एसपी ने सिपाही व होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम भागे अभियुक्त को ढूंढने निकली। काफी प्रयास के बाद क्षेत्र के साहोडीह से देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि फरार मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed