फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The absconding killer arrested

फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
The absconding killer arrested
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव में बीते अप्रैल माह में मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी। महिला की हत्या के मामले में नामजद फरार एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मझौली चौहान बस्ती में बीते 9 अप्रैल की रात ददन चौहान व रामदेव चौहान के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल एक महिला पंचरत्नी देवी की मौत हो गई। मामले में मृतक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुल 21 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसमें दो अभियुक्त अभी तक फरार थे। इन्हीं में से एक अनिल चौहान को मंगलवार की रात पुलिस को गांव में आने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी शंकरपुर के पास से की। घटना में अभी एक अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed