{"_id":"5786726f4f1c1ba64e13db06","slug":"thana-gherav-ki-sabha-me-bjp-neta-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना घेराव के दौरान भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना घेराव के दौरान भाजपा नेता की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक भाजपा नेता के पुत्रों को ढांढस बंधाते भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भीमपुरा थाने का घेराव किया। सूबे में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा जनों ने जमकर निशाना साधा। इसी दौरान संबोधित करने के बाद भाजपा नेता त्रिभुवन नाथ गुप्ता को दिल का दौरा पड़ गया और वे धरनास्थल पर ही अचेत हो गए।
कार्यकर्ताओं आनन-फानन में उन्हें भीमपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने के घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
भीमपुरा थाने के घेराव कार्यक्रम के दौरान सभी क्षेत्रों से आए भाजपा नेता अपनी-अपनी भड़ास निकाल रहे थे।
इसी दौरान संचालक शिवनाथ लंकेश ने भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन नाथ गुप्त को संबोधन के लिए मंच पर बुलाया। संबोधन के बाद जैसे ही वो मंच पर बैठे उनके शरीर में कंपन होने लगा और वे वहीं पर अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भीमपुरा स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भाजपाइयों में मातम पसर गया। जिले के विभिन्न मंडलों में सूचना पहुंचते ही शोक-संवेदनाओं का दौर शुरू हो गया।