फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA takes a tough stance on the MDM scam; notice issued to Junior High School manager.

Ballia News: एमडीएम घोटाले में बीएसए सख्त, जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक को नोटिस

Thu, 27 Aug 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
BSA takes a tough stance on the MDM scam; notice issued to Junior High School manager.
इंदरपुर। मध्यान्ह भोजन योजना एमडीएम, पीएम पोषण के बैंक खाते के संचालन में शासनादेश की अनदेखी के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के फातिमा नगर जूनियर हाई स्कूल, वीराभाटी, चिलकहर क्षेत्र के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार, प्रबंधक द्वारा वर्ष 2011 से 2014 तक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत रहने एवं उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय में 8 अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहने के पश्चात भी बैंक खाते का संचालन सन 2022 तक किया गया, जो कि नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के पत्र द्वारा प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन्हें 10 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को संबंधित पत्र प्राप्त होने के बाद भी प्रबंधक द्वारा अपना पक्ष दिनांक 25 अगस्त तक प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे प्रथम दृष्टया सहयोग न करने की प्रवृत्ति प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने नोटिस में कहा है कि प्रबंधक अपना तथ्यपरक स्पष्टीकरण लिखित रूप में साक्ष्य सहित एक सप्ताह के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

------------------------------
मेन्यू के हिसाब से मिड डे मील नहीं देने का आरोप

बैरिया। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील योजना के तहत मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आजाद अधिकार सेना के बैरिया अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने एसडीएम बैरिया शशि भूषण मिश्रा से इसकी शिकायत कर मासूमों को नियमानुसार भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि मुरली छपरा, बैरिया और रेवती शिक्षा क्षेत्रों के अधिकांश विद्यालयों में बच्चों को दूध, सीजनल फल और रोटी नहीं दिए जा रहे हैं। दाल के नाम पर केवल हल्दी मिला पानी और अधिकांश जगहों पर केवल हल्दी वाली खिचड़ी ही परोसी जा रही है, जिससे बच्चों को निर्धारित कैलोरी (प्राथमिक स्तर पर 450 और जूनियर में 700 कैलोरी) नहीं मिल पा रही है। इस पर उप जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों से बात कर जल्द ही औचक निरीक्षण कर मिड डे मील योजना की जांच कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed