{"_id":"5e1a10a98ebc3e87f62f760d","slug":"ten-thousand-people-will-participate-in-lok-jagran-march-ballia-news-vns504685458","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 को रामलीला मैदान बेल्थरारोड से 10 हजार पहुंचेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 को रामलीला मैदान बेल्थरारोड से 10 हजार पहुंचेंगे लोग
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आगामी 13 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोक जागरण मार्च बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से निकलेगी जो बलिया के रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली में बेल्थरारोड के दस हजार लोग हिस्सा लेेंगे।
यह जानकारी विधायक धनंजय कन्नौजिया दी। उन्होंने बताया कि बेल्थरारोड विधानसभा के सभी पांच मंडलों से करीब दस हजार लोग लोक जागरण यात्रा में भाग लेंगे। नारे लगाते और विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते लोग बलिया के रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान करेंगें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के भीमपुरा ,मालीपुर ,सीयर, इब्राहिमपट्टी, सोनाडीह ,तुर्तीपार आदि क्षेत्रों से लोग नगरा पहुचेंगे तथा भारत माता की जयकारे साथ बलिया के लिए जागरण यात्रा कूच करेगी। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि नगर के लगभग पांच हजार की संख्या में लोग मिडिल स्कूल के प्रांगण में एकत्र होकर जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान करंगे। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत लोगों में भारी उत्साह है। लोग समर्थन यात्रा में अपने निजी साधनों से बलिया के रामलीला मैदान में पहुंचने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि बलिया जाने के लिए भारी संख्या में वाहनों का इंतजाम किया गया है, उन्होंने आमजन से जागरण यात्रा में सहभागिता का अनुरोध किया।