{"_id":"67e84e00d890717cea0faf1f","slug":"temples-were-cleaned-and-shops-selling-prasad-and-chunri-were-decorated-ballia-news-c-190-1-svns1007-136596-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हुई मंदिरों की सफाई और सजीं प्रसाद व चुनरी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हुई मंदिरों की सफाई और सजीं प्रसाद व चुनरी की दुकानें
विज्ञापन
नवरात्र के लिए माता दुर्गा के मंदिर में सफाई पूरी कर ली गई है। मंदिर के आसपास फल प्रसाद, चुनरी, नारियल, फूल की दुकानें सजने लगी हैं। नरही क्षेत्र में कोरंटाडीह मां मंगला भवानी मंदिर, उजियार गंगा तट पर स्थित आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर, सुरही में नव दुर्गा मंदिर, नरही मां विंध्यवासिनी मंदिर पर पूरी कर ली गई हैं। बेल्थरारोड क्षेत्र में देवी मंदिरों के रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है। सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर, चंदाडीह स्थित मातेश्वरी सोनकली मातुजी महारानी मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन से पूजन- अर्चन का क्रम शुरू हो गया। इसके साथ ही सोनाडीह स्थित मंदिर परिसर में नवरात्र के समापन पर चैत्र रामनवमी से शुरू होने वाले मेले की तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -
विज्ञापन