फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temple construction will start soon after the decision: Anil Rajbhar

फैसला आते ही शुरू होगा मंदिर निर्माण: अनिल राजभर

Thu, 19 Sep 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temple construction will start soon after the decision: Anil Rajbhar
बलिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। यह भाजपा का महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम इसे लेकर पूरी तरह से संवेदनशील हैं। ये बातें प्रदेश के पिछड़ा वर्ग व दिव्याग जन तथा जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को कलेक्ट्र्ेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनआरसी (भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर कोई भ्रम नहीं है और इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए बलिया आए मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि हमारी निगाहें कोर्ट की कार्यवाही पर लगी हुई हैं। हम इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भगवान श्रीराम को लेकर हमारी जो आस्था है वह अवश्य फलीभूत होगी। सूप्रीम कोर्ट में हियरिंग के दौरान हमें कई मुस्लिम संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। इससे हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। इसके बाद तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में ये हमारे लिए मुद्दा होगा या नहीं यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही लेगी क्योंकि हमारी पार्टी में कोई भी निर्णय व्यक्तिगत तौर पर नहीं लिए जाते।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनआरसी (भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पहले भी हमारी पार्टी के वरिष्ठ लोगों के साथ ही देश व प्रदेश की सरकारों में शामिल हमारे अग्रजों ने स्थिति साफ कर दी है। इसे लेकर प्रदेश सरकार में कोई भ्रम नहीं है। इसे लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed