फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature dropped by five degrees in a day, dense fog prevailed

Ballia News: एक दिन में पांच डिग्री गिरा तापमान, छाया रहा घना कोहरा

Wed, 17 Dec 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by five degrees in a day, dense fog prevailed
नरही ​स्थित एनएच-31 पर कोहरे के बीच स्कूली वाहन का इंतजार करते बच्चे।संवाद
बलिया। जिले में बुधवार को घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। कोहरे से दृश्यता बेहद कम होने से एनएच-31 समेत मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। 10 से 15 मीटर की दूरी तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। अधिकतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंडी हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को तापमान अधिकतम 22.50 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह करीब पांच डिग्री अधिकतम तापमान लुढ़का है। सुबह लोगों की नींद खुली तो चारों तरफ कोहरा छाया रहा। दिन भर छाई धुंध के कारण खिली धूप नहीं निकली। गलन से लोग कांपते नजर आए। दोपहर में हल्की तेज धूप निकली लेकिन कुछ ही समय में शीत लहर चलने लगी। इससे राहत पाने के लिए लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे व शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। अभी ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव चल रहा था। कभी सुबह और शाम कोहरा, दिन में धूप हो रही थी। सुबह कोहरे के 10 से 15 मीटर दूरी तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन सड़कों पर हेडलाइट जलाकर चले। दिन भर कोहरे की चादर तनी रही। शहर की सड़कें रात 8 बजे के बाद वीरान सी हो गईं। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि सर्द हवाएं चलती रहेंगी। इसके कारण आने वाले दिनों में पारा गिरने के साथ कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाने में बच्चों को हुई दिक्कत
सुबह घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल बस रेंगते हुए स्टापेज पर पहुंची। वहीं, ठंड हवा के बीच बच्चे कांपते हुए स्कूल गए। कई बच्चों की स्कूल बस छूट गई। ऐसे में बाइक से बच्चों को स्कूल पहुंचाना अभिभावकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। बाइक पर बैठे बच्चे ठंड से कांपते नजर आए।

चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जले अलाव
जिले में पूरे दिन लोग ठंड से कांपते नजर आए लेकिन चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं दिखे। प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों में लकड़ी खरीदने के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। उसके बाद भी चौराहों व सार्वजनिक स्थल पर लोग कांपते नजर आए। शहर के रोडवेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन के सामने व चौक क्षेत्र में अलाव दिखाई नहीं दिए।
कोहरे में वाहन चलाने में बरतें सावधानी

- सड़कों पर बनी सफेद पट्टी को देखकर वाहन चलाएं।
- वाहन की गति को अधिक न रखें।
- आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें।
- ओवरटेक करने से बचें।
- वाहन में फाग लाइट लगवाएं।
- अधिक कोहरे में पार्किंग लाइट का प्रयोग भी करें।
------
तापमान में इस तरह हो रहा बदलाव

दिनांक------अधिकतम----न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
10 दिसंबर----22.5------10.5
11 दिसंबर----22--------10.5
12 दिसंबर----22.5------9.5

13 दिसंबर----23--------11.5
14 दिसंबर---24---------11
15 दिसंबर---23.5--------12.5
16 दिसंबर---22.5---------14
17 दिसंबर----18---------12.50

नरही स्थित एनएच-31 पर कोहरे के बीच स्कूली वाहन का इंतजार करते बच्चे।संवाद

नरही स्थित एनएच-31 पर कोहरे के बीच स्कूली वाहन का इंतजार करते बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed