फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature dropped by 4 degrees.

Ballia News: तापमान में 4 डिग्री की आई गिरावट

Tue, 07 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 4 degrees.
बांसडीहरोड क्षेत्र में अचानक शुरु हुई बारिश तथा सुनी पड़ी सड़क।संवाद - फोटो : bari brahmana news
बलिया। शहर व आसपास के इलाकों में सोमवार की शाम करीब सात बजे तेज हवाओं संग बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने शहर के पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।
विज्ञापन

सुबह से ही पुरवा हवा चल रही थी। दिन भर बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम को अचानक मौसम में बदलाव हो गया। अचानक अंधेरा होने के बाद 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बाद तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बारिश से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर, प्रशासन की तरफ से 7 जुलाई को गरज व चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादल जमे हुए हैं। अभी झमाझम बारिश का अनुमान नहीं है।
10 किमी की रफ्तार से दिन भर हवा चली है। हवा बंद होने के बाद ही बारिश की संभावना है।
6 घंटे तक 100 गांवों की आपूर्ति रही बाधित: पूर। तेज हवा के कारण सोमवार सुबह करीब 8 बजे गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। इसके चलते लगभग 100 गांवों की बिजली गुल हो गई और क्षेत्र में करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर करीब 2 बजे तेज हवा कम होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार आपस में संपर्क (सट) कर रहे थे। जैसे ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाता, फीडर ट्रिप होकर बंद हो जाता था। विभाग की टीम लगातार फॉल्ट की तलाश और मरम्मत कार्य में जुटी रही। हवा की गति कम होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

बांसडीहरोड क्षेत्र में अचानक शुरु हुई बारिश तथा सुनी पड़ी सड़क।संवाद

बांसडीहरोड क्षेत्र में अचानक शुरु हुई बारिश तथा सुनी पड़ी सड़क।संवाद- फोटो : bari brahmana news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed