फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature crosses 40 degrees, heatwave alert

Ballia News: तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट

Sun, 24 May 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 40 degrees, heatwave alert
धूप और लू से निजात पानी के लिए चेहरा ढककर अपने गंतव्य को जाती युवतियां।संवाद
बलिया। चार दिनों से जिले में पुरवा हवा की उमस से शनिवार को राहत मिली। सुबह पुरवा हवा से उमस बना रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही पश्चिमी हवा का रुख हो गया। इस दौरान सूर्य की तीखी किरणें आग उगलती रही लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान लू का असर बना रहा। शाम को आसमान में बादल के हवा चलने से लोगों को उमस से निजात मिली और लोग काम काज में जुटे रहे। चार दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी ने जन जीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। पशु पक्षी भी परेशान दिखाई दे रहे थे। पश्चिमी हवा से लू का असर बना रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग गमछा व टोपी लगाकर ही घरों से बाहर निकले। सूर्य की किरणें आग उगल रही थी। वहीं सड़कों से आंच निकल रहा था। इधर एक सप्ताह से अधिक समय से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहने से प्रशासन ने लू का अलर्ट जारी किया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधी महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि हवा के रुख में बदलाव हुआ है। लू का असर बना रहेगा। पश्चिमी हवा बहने से दिन में तपिश रहेगी लेकिन रात को मौसम में ठंडक बना रहेगा। अभी एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन

----

लू के लक्षण

लू के प्रमुख लक्षण गर्म और लाल त्वचा, पसीना न आना, तेज नाड़ी, सांस लेने में तेजी, चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी जैसा महसूस होना, भ्रम की स्थिति तथा पेशाब कम होना हीट स्ट्रोक के मुख्य लक्षण हैं। एडीएम ने ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----

लू से बचने के उपाय
- प्यास न लगने पर भी हर 20-30 मिनट में पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और शिकंजी का नियमित सेवन करें।
-हल्का और ताजा भोजन करें। तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरा जैसी पानी से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
- बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें।
- तेज धूप में बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे या टोपी से अच्छी तरह ढकें। आंखों को बचाने के लिए धूप के चश्मे पहने।
-आप धूप में काम करते हैं, तो बीच-बीच में छाया में जाकर आराम करें और शरीर को ठंडा रखें।
------
इस तरह चढ़ता जा रहा तापमान
तिथि-----अधिकतम------न्यूनतम

16 मई---40-----------26
17 मई---41-----------27

18 मई---41-----------28.5
19 मई---40.5---------29

20 मई---40.5---------28.5
21 मई---41.5---------29.5

22 मई--41.5-------- 27
23 मई-41.2----------28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed