फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar, who arrived to seize the rice mill, got 549 sacks of illegal grains

राइस मिल को सीज करने पहुंचे तहसीलदार को मिला 549 बोरी अवैध अनाज

Thu, 12 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar, who arrived to seize the rice mill, got 549 sacks of illegal grains
बहादुरपुर कारी में बकाया व अवैध खाद्यान्न मिलने पर राइस मिल को सीज कराते तहसीलदार सदानंद सरोज। - फोटो : BALLIA
रतसर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुरकारी गांव स्थित एक राइस मिल से प्रशासनिक टीम ने बृृहस्पतिवार को 549 बोरी अवैध खाद्यान्न बरामद किया है। टीम का नेतृत्व कर रहे सदर तहसीलदार सदानंद सरोज ने साथ चल रहे विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार को राइस मिल संचालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश दिया, लेकिन देर शाम तक विपणन विभाग मामले की लीपापोती में जुटा रहा और संबंधित थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बताते है कि वर्ष 2020-21 में विपणन शाखा चितबड़ागांव से राइस मिल संचालक ने 14880 क्विंटल धान की खरीद की थी, लेकिन अब तक एक करोड़ 86 लाख रुपये भुगतान नहीं किया था। बकाया वसूली को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित मिल के खिलाफ आरसी काटी थी और बृहस्पतिवार को सदर तहसीलदार विपणन विभाग की टीम के साथ मिल को सीज करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान टीम को मिल में अवैध रूप से रखा 549 बोरी खाद्यान्न मिला, जिसमें 188 बोरी खाद्यान्न राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बोरे में अवैध रूप से पाया गया है और 361 बोरी बिना ट्रेडर लाइसेंस का मिला। टीम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शीतला प्रसाद सरोज, विपणन अधिकारी रतसर प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय संग्रह अमीन सुनील मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

मिल पर धान खरीद का बकाया होने और पूर्व आरसी कटने के बाद उसे सीज करने की प्रक्रिया के तहत टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान मिल में 549 बोरी अवैध खाद्यान्न बरामद किया गया है। संबंधित विपणन निरीक्षक को आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया गया है। -सदानंद सरोज, सदर तहसीलदार, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही संबंधित थाने में तहरीर दी जाएगी। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed