फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar did not arrest even after three days of getting FIR registered

तहसीलदार द्वार एफआईआर कराने के तीन दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar did not arrest even after three days of getting FIR registered
नगरा। थाना क्षेत्र के गौवापार गॉव में जमीनी विवाद में तहसीलदार और भाजपा मण्डल अध्यक्ष के बीच हुई झड़प में दर्ज मुकदमे में अब तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। वही भाजपा नेता ने मानसिक रूप से पीडि़त भाई को आरोपी बनाए जाने व परिवार के महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप तहसीलदारपर लगाया है। उधर तहसीलदार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से बार बार उलझने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

गौवापार गॉव में भाजपा मण्डल अध्यक्ष शशि चौरसिया अपने घर से दक्षिण तरफ चहारदीवारी का निर्माण कराये थे कि बीते मंगलवार को बेल्थरारोड तहसीलदार जितेंद्र सिंह जमीन को विवादित बता जांच करने पहुंचे गये थे। विवादित स्थल पर भाजपा नेता और तहसीलदार में नोंकझोंक हो गयी। गुस्साए तहसीलदार ने थाने में भाजपा नेता सहित नौ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकीं हैं। थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे ने बताया कि जांच की जा रही है,अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर तहसीलदार द्वारा आरोपी बनाये गये भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि चौरसिया ने कहा कि घर के दक्षिण कच्ची चहारदीवारी थी जो बरसात में गिर गयी थी,इसी दीवार पर ईट की चहारदीवारी खड़ी की गई है। इस जमीन पर न्यायालय में कोई विवाद भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed