फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar accused of sending fake report, sloganeering

तहसीलदार पर फर्जी रिपोर्ट भेजने का आरोप, नारेबाजी

Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar accused of sending fake report, sloganeering
बैरिया। तहसीलदार पंडित शिवसागर दुबे ने मुख्यमंत्री कार्यालय को एक रिपोर्ट भेजी थी, जिसको फर्जी बताते हुए बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह के साथ अधिवक्ताओं ने तहसील में बवाल काटा। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह अपने पति विनोद सिंह के साथ गोरखपुर जाकर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली थीं। गंगा के कटान से विस्थापित केहरपुर, गोपालपुर व बहुआरा के कटान पीड़ितों को जमीन खरीदकर बसाने की गुहार लगाई थी। दयाछपरा में कटान पीड़ितों को बसाने का लिए की गई उनकी घोषणा का स्मरण दिलाया था। मुख्यमंत्री ने अपने सचिव से तत्काल बलिया के जिलाधिकारी आदिति सिंह को आदेश भेजने को कहा था। जिलाधिकारी ने तहसीलदार से आख्या मांगी थी। आरोप लगाया कि तत्कालीन तहसीलदार शिवसागर दुबे ने फर्जी रिपोर्ट भेज दी कि जमीन खरीदकर बसाने का प्रस्ताव किया गया है। जल्द ही भूमि क्रय कर ली जाएगी। रिपोर्ट की प्रति विनोद सिंह को मिली तो उसे लेकर बुधवार को बैरिया तहसील पहुंचे। शिवसागर दुबे के स्थानांतरण के बाद यहां आए नए तहसीलदार संजय सिंह से स्थिति जाननी चाही, लेकिन वह अपने आवास से नहीं निकले। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने कहा कि कैसी रिपोर्ट भेजी गई है, इसकी जानकारी नहीं है। जल्द ही नए सिरे से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed