{"_id":"69b04da22cff6357a10f4173","slug":"teenager-murdered-by-being-crushed-with-a-brick-body-found-lying-in-the-garden-near-the-house-ballia-news-c-190-1-ana1001-159260-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ईंट से कूंचकर किशोर की हत्या, घर से पास बगीचे में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ईंट से कूंचकर किशोर की हत्या, घर से पास बगीचे में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
हल्दी क्षेत्र के बबुआपुर गांव में मृतक रौनक यादव। फाइल फोटो, परिजन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में सोमवार की शाम को घर से बरात के लिए निकले रितेश यादव (15) की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर बगीचे में फेंका मिला। मंगलवार की सुबह खेत में जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर हल्दी के थानाध्यक्ष राजू राय दलबल के साथ पहुंचे। इसके बाद मौके पर एएसपी कृपाशंकर व सीओ बैरिया फहीम कुरैशी पहुंचे और घटना की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। किशोर के पिता नंदजी यादव की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के मनोज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात है।
बबुआपुर गांव निवासी नंदजी यादव के तीन पुत्रों व सात बहनों में सातवें नंबर के पुत्र रितेश यादव कक्षा आठ में पढ़ता था। शाम को गांव के उत्तम पांडेय के यहां से निकली बरात में जाने के लिए मां से कह कर घर से गया था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
सुबह घर से 150 मीटर दूर गांव के बाहर ग्रीस उपाध्याय के बगीचा में स्थित ट्यूबवेल के पास चौकी पर रितेश का शव मिला।
सिर में चोट लगने से खून गिरा हुआ था, बगल में चप्पल और खून से सनी एक ईंट पड़ी मिली। सुबह खेती की तरफ निकले लोगों की नजर पड़ी तो बगीचा के मालिक को खबर दी, उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर शव को थाने लेकर चली गई। घटना की खबर पर परिजन रोते बिलखते थाने पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।
परिजनों ने बताया कि शव देख कर लग रहा था कि रितेश की गला दबाकर हत्या कर सिर पर किसी डंडे या ईंट से वार किया गया है।
एएसपी कृपाशंकर ने कहा कि रितेश के पिता नंदजी यादव की तहरीर पर गांव के मनोज यादव पर संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।