{"_id":"67363eafd7ff00828a04fa57","slug":"teenager-dies-in-collision-between-school-van-and-e-rickshaw-ballia-news-c-190-1-bal1001-126791-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कूल वैन और ई-रिक्शा की टक्कर में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कूल वैन और ई-रिक्शा की टक्कर में किशोर की मौत
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के माल्देपुर मोड़ के समीप एनएच-31 पर बृहस्पतिवार को मां के साथ गंगा स्नान करने जा रहे 12 वर्षीय किशोर की हादसे में मौत हो गई। बेटे को लहूलुहान देख मां बेसुध हो गई। आसपास के लोगों ने बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया, घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बांसडीह के बड़सरी गांव निवासी प्रमोद पांडेय परिवार के साथ जीराबस्ती में रहते हैं। सुबह पत्नी सीमा पांडेय काॅलोनी की महिलाओं के साथ माल्देपुर संगम तट पर स्नान करने जा रही थीं। साथ में पुत्र राज पांडेय भी गंगा नहाने के लिए जा रहा था। माल्देपुर मोड़ से पहले सामने से आ रही स्कूली वैन से टक्कर हो गई, जिसमें ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई रिक्शा में आगे बैठा राज घायल हो गया। आसपास के लोगों ने महिलाओं को ई रिक्शा से बाहर निकाला, घायल राज को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने राज को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत का खबर सुन मां का रोते -रोते हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।