{"_id":"680e87731026a85d6e0777d5","slug":"teenage-girl-kidnapped-father-searching-for-her-victim-of-cyber-fraud-ballia-news-c-190-1-bal1001-138549-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किशोरी का अपहरण, तलाश में जुटा पिता साइबर ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किशोरी का अपहरण, तलाश में जुटा पिता साइबर ठगी का शिकार
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुलिस ने घटना के चौथे दिन मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन पुत्री की तलाश में भटक रहा पिता साइबर ठगी का शिकार हो गया। इसकी भी शिकायत साइबर पुलिस सहित मुकामी पुलिस से की है।
क्षेत्र की एक किशोरी को मऊ निवासी एक युवक 22 अप्रैल की रात शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पीड़ित पिता ने इसकी सूचना भीमपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला मऊ जनपद का बताकर टाल दिया। पीड़ित को मऊ से वापस भीमपुरा थाने पर भेज दिया गया। हालांकि भीमपुरा पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा 25 अप्रैल की देर शाम दर्ज कर लिया।
इस बीच पिता के पास शनिवार की सुबह एक फोन आया कि थाने से बोल रहा हूं। तुम्हारी लड़की आजमगढ़ में मिल गई है। लड़की की तलाश में गाड़ी का खर्च लगा है। तुरंत 12 हजार भेजो। पिता ने कर्ज लेकर 12 हजार रुपये भेज दिए और आजमगढ़ के लिए रवाना हो गया। आधे रास्ते में फोन आया कि कुछ पैसे और डाल दो ताकि मैं लेकर आ जाऊं। इसपर उन्होंने पांच हजार रुपये और आनलाइन भेज दिए। पिता आजमगढ़ के सिधारी पहुंचे तो वहां से फोन कि किशोरी को लेकर एसपी ऑफिस से निकल रहा हूं। वहीं पर खड़े हो जाइए। इसके बाद फिर फोन किया तो उक्त व्यक्ति का फोन स्विच ऑफ आने लगा। इंतजार करने के बाद निराश होकर घर लौट आया। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।