फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenage girl dies due to lightning

बिजली गिरने से किशोर और बालिका की मौत

Sun, 10 May 2020 04:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies due to lightning
सिकंदरपुर क्षेत्र के माल्दह गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई दो बच्चों की मौत के बाद म? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मालदह गांव में रविवार की दोपहर बिजली गिरने से एक किशोर व एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मालदह गांव निवासी ईश्वर चंद का पुत्र सुधांशु (14) व डॉ विद्यासागर की पुत्री प्रगति (10) दोनों रविवार की दोपहर में खेत के तरफ घूमने के लिए गए थे। इसी बीच अचानक तेज आंधी व बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए दोनों खेत के समीप आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में दोनों आकर झुलस गए। आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल के तरफ दौड़े, जहां दोनों झुलसकर गिरे हुए थे। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माता-पिता का अकेला था सुधांशु
सिकंदरपुर। बिजली गिरने से ईश्वर चंद का एकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। सुधांशु की मौत से ईश्वर चंद की आंसू रुक नहीं रहे थे। इस दर्दनाक हादसे की खबर जिसको लगी, वह वहीं से सीधे दौड़े-दौड़े ईश्वर चंद के घर पहुंचा। वहां जो भी गया वह अपने आंसुओं को रोक नहीं सका। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव करुण क्रंदन में डूब गया। बार-बार सुधांशु के पिता ईश्वरचंद व मां सुभद्रा रो-रोकर यही कह रहे थे कि अब हम किसके सहारे अपना जीवन यापन करेंगे। विधाता ने हमारे एकलौते चिराग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed