फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenage bike rider dies after falling from a culvert

Ballia News: पुलिया से गिरकर बाइक सवार किशोर की मौत

Tue, 10 Feb 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenage bike rider dies after falling from a culvert
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर ग्राम पंचायत के नौरंगिया निवासी नीरज (25) सोमवार को गांव के आदित्य (12) के साथ उभांव थाना क्षेत्र के भोजऊपुर ननौरा गांव में मांगलिक कार्यक्रम से गांव लौट रहा था। रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त पुलिया से बाइक समेत नहर में गिर गए। नीरज किसी तरह बाहर निकल गया। आदित्य की डूबने से माैत हो गई। नहर बंद करवा कर आदित्य का शव निकाला गया। आदित्य 9वीं का छात्र था। नीरज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। आदित्य काफी मिलनसार एवं हंसमुख था।
विज्ञापन

पुलिया घुमावदार होने के कारण बड़े वाहनों से इसकी रेलिंग तुरंत क्षतिग्रस्त हो जाती है और हादसे होते हैं। इस पुलिया से गिरकर अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। कई घायल हो चुके हैं। वर्ष 2025 में इस पुलिया से गिरने से एक दुधमुंहे बच्चे से साथ उसकी मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-----------------
अधिकारियों ने नहीं रिसीव किया फोन


जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार संगम, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश चौरसिया ने बताया कि घटना के बाद पंप कैनाल को बंद करने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। पंप कैनाल अगर तत्काल बंद कर दिया गया होता तो शायद किशोर की जान बच जाती। रमेश यादव, मुन्ना यादव, प्रसादी सिंह ने नई पुलिया बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed