फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   teen kimee sadak aur saikadon ekad bhoomi ganga mein samaee

तीन किमी सड़क और सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा में समाई

Mon, 05 Sep 2022 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
teen kimee sadak aur saikadon ekad bhoomi ganga mein samaee
चक्की नौरंगा गांव में उपजाऊ भूमि को काटती गंगा नदी की लहरे। - फोटो : BALLIA
मझौवां। बैरिया तहसील क्षेत्र के चक्की नौरंगा में सोमवार की दोपहर गंगा की उतरती लहरों ने तबाही मचाई। करोड़ों रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़क का लगभग तीन किलोमीटर का हिस्सा और सैकड़ों एकड़ जमीन देखते ही देखते गंगा की लहरों में समा गई। अचानक हुए कटान से दोनों बस्तियों में भगदड़ मच गई। लोग अपने परिवार की महिलाओं, बच्चों को सुरक्षित करने में परेशान नजर आए। कटान स्थल के चारों तरफ पानी-कीचड़ होने के कारण लोग बेबस नजर आए।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित चक्की (नौरंगा) में महज कुछ सेकेंड में सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि और करोड़ों रुपये की लागत से बनी तीन किलोमीटर सड़क गंगा में विलीन हो गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय वादा तो किया गया था कि इस गांव की एक इंच भूमि कटने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गलती जनप्रतिनिधियों की नहीं, बल्कि भूल हमारी है जो हम इनके वादों पर भरोसा कर बैठते हैं और भूल जाते हैं। जिन पीड़ितों के सैकड़ों एकड़ जमीन गंगा में समाहित हो गई, उनमें सुरेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, राजमंगल ठाकुर, राजनारायण ठाकुर, हरि ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, पारस ठाकुर, राजकुमार ठाकुर आदि में मायूसी छाई हुई हैं। पीड़ितों ने कहा कि हम लोगों ने अपनी उपजाऊ भूमि को गंगा की गोद में समाते अपनी आंखों से देखा है। गंगा की लहरें सैकड़ों एकड़ भूमि काटने के बाद लाखों रुपये की खर्च कर बनी पुलिया से टकराने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed