फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teen dies due to electrocution

Ballia News: करंट लगने से किशोर की मौत

Thu, 10 Aug 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teen dies due to electrocution
पंदह। पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से बुधवार की देर शाम एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के बघेवां निवासी श्याम नारायण का पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा में नवरसा है। जहां वे अपने परिवार के साथ पिछले काफी वर्षों से रहते हैं। बुधवार की शाम को अनूप यादव (15) घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित अपने डेरा पर पशुओं के लिए चारा मशीन से चारी काट रहा था। इसी दरम्यान वह करंट की जद में आ गया। करीब डेढ़ घंटे बाद वहां पहुंचे अनूप के दोस्तों ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जैसे घर के अन्य सदस्यों को हुई कोहराम मच गया। उधर, परिजन गुरुवार को उसका दाह संस्कार कर दिए।
विज्ञापन




इकलौता पुत्र था अनूप

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। पिता बेटे को खोने के गम में बेसुध हैं तो वहीं मां मीरा और छोटी बहन अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन रक्षाबंधन की दुहाई दे बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों के करुण क्रंदन और चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। अनूप, डीएस मेमोरियल स्कूल रतसर में 11वीं का छात्र था। वहीं अपने दोस्तो के साथ बीते कुछ दिनों से पैरामिलिट्री में भर्ती होने के लिए तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप की असामयिक मृत्यु से उसके साथी भी गमजदा हैं। अनूप के करीबी दोस्त छोटू यादव और राजा कन्नौजिया ने बताया कि बुधवार अपराह्न 5:30 पर दौड़ जाने के लिए उसके नंबर पर फोन किया गया तो वह चारा काट कर आने की बात कही। काफी इंतजार के बाद जब वह नही आया तो छोटू और राजा दौड़ने चले गए। वापसी के बाद भी जब अनूप का पता नहीं चला तो दोनों दोस्त उसके घर जाकर परिजनों से पूछताछ की।

अनूप की मां ने डेरा पर होने की बात बताई। जब दोनों उक्त स्थान पर पहुंचे तो अनूप को दीवार और चारा मशीन के बीच स्टेच्यू की तरह खड़ा पाया। उसके पास पहुंच जोर-जोर से आवाज देने के बाद भी उसने कोई हरकत नहीं की तो दोनों चिल्लाने लगे। आवाज सुन मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। उसके बाद परिजन हॉस्पिटल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed