{"_id":"676c163cc30a533dfa0ebe7b","slug":"teen-dies-after-being-hit-by-a-truck-two-seriously-injured-accident-near-naryanapali-village-in-gadwar-polic-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो गंभीर, गड़वार थाना क्षेत्र के नरायानापाली गांव के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो गंभीर, गड़वार थाना क्षेत्र के नरायानापाली गांव के पास हादसा
Wed, 25 Dec 2024 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:57 PM IST
सार
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से स्थानीय जनता में नाराजगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गड़वार थाना क्षेत्र के नरायनपाली गांव के पास बुधवार की दोपहर एक बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक का नाम अमित गुप्ता 16 वर्ष पुत्र शिवजी गुप्ता बताया जा रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनापाली गांव निवासी अमित गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता, सुशील गुप्ता 18 वर्ष पुत्र राधेश्याम एवं राजकुमार गुप्ता 20 पुत्र श्रीभगवान गुप्ता एक ही बाइक से अपने गांव से गड़वार जा रहे थे। जैसे ही नरायनापाली चट्टी पर पहुंचे कि ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें अमित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवजी गुप्ता व राजकुमार गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गड़वार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही ट्रक और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन