फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teen attacked with knife after quarrel, dies

Ballia News: कहासुनी के बाद किशोर पर चाकू से हमला, मौत

Thu, 15 May 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teen attacked with knife after quarrel, dies
पंदह । सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर में बुधवार की रात कहासुनी में दो सगे भाइयों ने एक किशोर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किशोर की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की भोर में किशोर की मौत की सूचना गांव में पहुंची। इकलौते पुत्र के निधन की सूचना से मां और छोटी बहन बेसुध है। पुलिस ने किशोर की मां बबीता देवी की तहरीर पर गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों नाबालिग हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

लीलकर निवासी विनोद गोंड का बेटा प्रमोद गोंड (17) शाम को गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था। करीब 8 बजे प्रमोद वहां से लौट रहा था। उसी समय गांव के खेल मैदान के पास घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने प्रमोद पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार करते हुए प्रमोद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन किशोर को सीएचसी सिकंदरपुर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन मऊ लेकर चले गए। इलाज के दौरान प्रमोद की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बीएचयू भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि कहासुनी के विवाद के बाद नाबालिग दो सगे भाइयों ने गांव के ही किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

कहासुनी का विवाद बना हत्या का कारण : लीलकर गांव निवासी प्रमोद कुमार गांव के हमउम्र 13 वर्ष के किशोर के साथ सिकंदरपुर बाजार गया था। वहां से लौटते समय दोनों के बीच किसी बात का लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उक्त किशोर देख लेने की धमकी देते हुए लौट गया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रमोद शादी कार्यक्रम से लौट रहा था तो 13 वर्षीय किशोर ने अपने 17 वर्षीय भाई के साथ चाकू से प्रमोद पर हमला किया था।


मां की चीख और बहन की चीत्कार से दहला गांव : लीलकर गांव में किशोर की मां की चीख और बहनों की चीत्कार से पूरा गांव शोक में है। गांधी इंटर काॅलेज में कक्षा 9 का छात्र रहा प्रमोद, घर का इकलौता चिराग था। पिता विनोद मुंबई में रहकर निजी काम करते हैं। पांच दिन पहले ही गांव आए थे। घर पर प्रमोद अपनी मां और बहन के साथ रहता था। मां बबीता बार-बार यही कह रही थी कि '' हमार बाबु केहु के का बिगड़ले रहलन हो दादा, उनका के हमरा से छिन लिहल स ''। उधर, मौके पर मौजूद लोग पुलिस से आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed