Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   teasing teenager going to toilet and thrashed fiercely after protesting in ballia

Ballia: शौच जा रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर की पिटाई, उड़ गई मौत की अफवाह

Mon, 26 Jun 2023 12:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 12:58 PM IST
सार

बलिया के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।  इस दौरान किशोरी की मौत की अफवाह उड़ गई। 

विज्ञापन
teasing teenager going to toilet and thrashed fiercely after protesting in ballia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


इस दौरान किशोरी की मौत की अफवाह उड़ गई। इससे कई थानों की पुलिस घंटों हलाकान रही। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।  गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात शौच करने गई किशोरी के साथ एक युवक जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।  
विज्ञापन


किशोरी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक भाग निकला। पिटाई से घायल किशोरी को परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच किसी ने किशोरी की मौत की अफवाह उड़ा दी। किशोरी की हत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

 देखते ही देखते कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। मौत की सूचना अफवाह निकलने पर घंटे बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed