{"_id":"605cd9d38ebc3e5916635893","slug":"teams-of-two-xi-chairman-and-ward-arrived-in-filan-ballia-news-vns5819560148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलन में पहुंचीं चेयरमैन व वार्ड दो एकादश की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलन में पहुंचीं चेयरमैन व वार्ड दो एकादश की टीमें
विज्ञापन
फाइलन में पहुंचीं चेयरमैन एकादश व वार्ड दो एकादश की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवती। विभिन्न वार्डों के बीच चल रहे आरएनपी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पहले मैच में बृहस्पतिवार को चेयरमैन एकादश ने वार्ड नंबर सात एकादश तथा दूसरे मैच में वार्ड नंबर दो एकादश ने वार्ड नंबर एक एकादश को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में चेयरमैन एकादश के कप्तान अजय शंकर पांडेय कनक ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी को उतरी वार्ड नंबर सात एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवरो में 5 विकेट गंवा कर 141 रन बनाए। जवाब में उतरी चेयरमैन एकादश की टीम ने 3 विकेट खोकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। उधर, वार्ड नंबर एक एकादश और वार्ड दो एकादश के बीच खेले गए दूसरे मैच में वार्ड नंबर एक के कप्तान सोनू ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में कप्तान जय प्रकाश पासवान के नेतृत्व में उतरे वार्ड नंबर दो एकादश ने कुल 12 ओवरों का खेल खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वार्ड नंबर एक एकादश 11 ओवरों में 70 रन ही बना सकी। इससे वार्ड नंबर दो ने 114 रनों से जीत दर्ज की। मैच जीतने वाली दोनों टीमें फाइनल में पहुंचीं।