{"_id":"601c33198ebc3ed24e226236","slug":"team-of-officers-inspected-for-munsif-court-ballia-news-vns5728532200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंसिफ न्यायालय के लिए अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंसिफ न्यायालय के लिए अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बेल्थरारोड में ग्राम न्यायालय व मुंसफि न्यायालय की स्थापना को लेकर तहसीलदार से वार्ता करते न्या
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। शासन द्वारा बेल्थरा रोड में स्वीकृत ग्राम न्यायालय एवं मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर तीन सदस्यीय न्यायिक अधिकारियों का दल बुधवार की शाम तहसील कार्यालय पहुंचा। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने मुंसिफ न्यायालय के लिए उपकोषागार भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही एसडीएम सर्वेश कुमार और तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह से न्यायालय के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बेल्थरा रोड में ग्राम न्यायालय और मुंसिफ न्यायालय की स्थापना की पड़ताल करने अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सीबी सिंह, अवस्थापना समिति के सदस्य यशपाल सिंह और न्यायालय प्रबंधक सुशांत गौड़ बेल्थरारोड तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने मुंसिफ न्यायालय के लिए उप कोषागार भवन का निरीक्षण कर संभावनाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान आवास के बाबत पूछे जाने पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया कि न्यायालय कर्मचारियों के लिए नए आवास के निर्माण का कार्य चल रहा है। साथ ही मजिस्ट्रेट और कर्मचारियों के लिए जरूरत के मुताबिक आवास की व्यवस्था कर ली जाएगी। अधिकारियों के दौरे से न्यायालय स्थापना की आस जगी है।
गौरतलब है कि बीते 18 दिसंबर को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार गुप्त और जिला सह संयोजक सहती राजभर की अगुवाई में शिष्टमंडल ग्राम न्यायालय और मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर जनपद न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान देवेंद्र गुप्त, सहती राजभर, सरफराज अहमद, दिलीप जायसवाल, अमरजीत सिंह, संजीत गुप्ता, वीरेंद्र यादव, वकार अली, मुनेश शर्मा, अमल कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।