फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Team landed for inspection in Belhari block, 26 teachers absent

बेलहरी ब्लाक में निरीक्षण को उतरी टीम, 26 शिक्षक अनुपस्थित

Fri, 22 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Team landed for inspection in Belhari block, 26 teachers absent
बलिया। शासन के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयको के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया। कई विद्यालयों में बच्चे ड्रेस में नहीं पाए गए तो कई अध्यापक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान हुए 52 विद्यालयों की जांच में 26 शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत बीएसए ने दिए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार के निरीक्षण में चार अध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर के निरीक्षण में एक अध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी सीयर के निरीक्षण में दो अध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी दुबहर के निरीक्षण में एक अध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया के निरीक्षण में एक शिक्षामित्र, जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) नुरुल हुडा के निरीक्षण में एक अध्यापक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आनंद मिश्रा के निरीक्षण में आठ अध्यापक, जिला समन्वयक (मिड डे मील) के निरीक्षण में चार अध्यापक, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) के निरीक्षण में चार अध्यापक अनुपस्थित मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कहा कि अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचे और विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनाएं। निरीक्षण का यह अभियान यूं ही चलाया जाएगा। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाने के साथ ही बच्चों से सम्बंधित सभी कार्य ससमय पूर्ण करना अतिआवश्यक है। बीएसए ने यह भी बताया कि निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थिति के अलावा विद्यालयों में जो भी कामियां पाई गई है, उसके लिए संबन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed