फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers should be given the benefit of old pension

Ballia News: शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए

Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers should be given the benefit of old pension
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षकाें ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें शिक्षकों ने उल्लेख किया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 व उसके पश्चात के नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। परिषदीय विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। किसी विद्यालय को बंद न किया जाए। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति एवं तैनाती की जाए। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार शिक्षर्को को 10 लाख का सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डाॅ. राजेश पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed