फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers' salary will have to be sent to the account of recognized unaided schools

मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों को खाते में भेजना होगा शिक्षकों का वेतन

Tue, 14 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Teachers' salary will have to be sent to the account of recognized unaided schools
बलिया। मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों को वेतन देने में मनमानी नहीं चलेगी। अब उन्हें जो भी वेतन देना होगा, वह खाते में भेजेंगे। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल पर लागू होगा। शासन के इस निर्णय से निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों और शिक्षणेतरकर्मियों में खुशी है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान कई निजी विद्यालय बंद रहे और ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर छात्रों से फीस वसूल करते रहे। जब शिक्षकों को वेतन देने के बारी आई तो बताया कि विद्यालय बंद चल रहे हैं। विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को वेतन जारी किया जाएगा। इससे शिक्षक मानसिक परेशानी का सामना किए। यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसके लिए अलग से एक कमेटी गठित की और कमेटी का निर्णय आया कि अब सभी प्रकार के वेतन खाते में भेजे जाएं। शासन के निर्णय के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने निर्देश जारी कर कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद,
विज्ञापन

सीबीएसई, आईसीएससीई बोर्ड और अन्य बोर्ड से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मियों का वेतन अब उनके खाते में भेजा जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षकों को जितना वेतन मिलना चाहिए, उतने का भुगतान हो रहा है कि नहीं। अगर कोई शिक्षक कम वेतन मिलने की शिकायत करता है तो उसकी जांच कराई जाए और विद्यालय पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों के खाते में भेजा जाए वेतन
शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को प्रदत्त वेतन का भुगतान प्रबंध तंत्र के जरिए शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के खाते में भेजा जाए ताकि वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्णय सराहनीय है। इससे वित्तविहीन शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

शासन ने निर्देश जारी किया है। सभी प्रकार के बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों का वेतन खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अगले माह से खाते में वेतन भेजकर उसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराएं। - डा. ब्रजेश मिश्रा, डीआईओएस, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed