फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers met and made a plan for the protest

Ballia News: शिक्षकों ने बैठककर धरना-प्रदर्शन की बनाई रूपरेखा

Mon, 08 Jul 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers met and made a plan for the protest
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को कुंवर सिंह इंटर कालेज में हुई। संगठन द्वारा प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने पर विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए चेतनारायण सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में 18 से 20 जुलाई तक दोपहर दो से पांच बजे तक धरना दिया जाएगा। जबकि नौ अगस्त क्रांति दिवस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने जनपद के अध्यापकों का आह्वान किया। इसके बाद भी यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो जेल भरो आंदोलन होगा। जिसके लिए सभी शिक्षक तैयार रहें। शिक्षकों के मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस से संबंधित प्रान नंबर के एकाउंट को अपडेट करना, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करना, वित्तविहीन शिक्षकों सम्मानजनक मानदेय देना, माध्यमिक शिक्षकों को भी राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करना, आठवीं वेतन आयोग सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इस मौके पर राकेश सिंह, मधुसुदन सिंह, शैलेश सिंह, अश्वनी तिवारी, अरुण सिंह, अखिलेश यादव, देवीदत्त पांडेय, पारस नाथ यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, श्यामविहारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed