{"_id":"57e40b1c4f1c1b0222a83ac7","slug":"teachers-ka-vetan-roka","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का वेतन रोका
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा क्षेत्र दुबहर के बीईओ सुनील कुमार व सह समन्वयक की संयुक्त टीम ने बुधवार को स्कूलों में जांच की। इस दौरान बंद मिले विद्यालयों और अनुपस्थित मिले शिक्षकों के वेतन पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने रोक लगा दी है।
प्राथमिक विद्यालय गजियापुर के निरीक्षण में प्रधान अध्यापक उषा राय व सहायक अध्यापक रमिता देवी न सिर्फ अनुपस्थित रहीं, बल्कि विद्यालय भी बंद पाया गया।
वहीं, सलेमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेनू तिवारी व सहायक अध्यापक लालबहादुर निरीक्षण के दौरान स्कूल पर मौजूद नहीं थे। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसी क्रम में बजहां स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी ताला लटका मिला।
इस पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। उप्रावि दुबौली का जांच टीम ने जब निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापक अनीता तिवारी व ममता कुमारी गैरहाजिर मिली। उक्त दोनों शिक्षिकाओं के संबंधित तिथि के वेतन पर बीएसए ने रोक लगाने का आदेश दिया है।