फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers-employees took out rally and roared

Ballia News: शिक्षकों-कर्मचारियों ने रैली निकाल भरी हुंकार

Fri, 09 Dec 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers-employees took out rally and roared
शिक्षकों के ध्यानाकर्षण रैली के दौरान टीडी कालेज चौराहा पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते श - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर की सड़कों पर शिक्षकों और कर्मचारियों को सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई और जुलूस को रोकने के लिए सड़कों पर आई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस सबके बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया और सीआरओ मांग पत्र देकर महाविद्यालयों अराजकता का माहौल कायम करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्य राजस्व अधिकारी ने आंदोलित शिक्षक-कर्मचारियों को सार्थक पहल का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 25 नवम्बर को अराजकतत्वों द्वारा एससी कॉलेज में की गई दहशतगर्दी के विरुद्ध जिले भर के शिक्षक व कर्मचारी आंदोलित है। इसी के तहत शिक्षकों ने कर्मचारी, शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में सतीश चन्द कॉलेज से ध्यानाकर्षण रैली निकाली, जो कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि 12 दिसम्बर की सुबह 10 बजे तक अराजकतत्वों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई, तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी, जनपद के सभी महाविद्यालयों में उनके प्रवेश को प्रतिबंधित करने के साथ ही सतीश चन्द कालेज के मुख्य कुलानुशासक अवनीश चंद पांडेय पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो शिक्षक-कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करने को विवश होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने प्रकरण को उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed