रसड़ा। मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में जनपदीय शैक्षिक महासभा के तत्वधान में कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती, सुभाष चन्द्र बोस व स्वामी विवेकानन्द के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित तथा द्वीप प्रज्वलित कर किया।
पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक हमेशा से ही सम्मान के पात्र होते हैं। इन्ही के द्वारा समाज को कर्तव्य का बोध कराया जाता है। राजनीति की नर्सरी छात्रसंघकी राजनीति करने वालों को अपने दायित्वों को बोध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने अवकाश प्राप्त शिक्षक श्रीमती गिरिजा सिंह गौरीशंकर सिंह मुजतबा हुसैन लक्ष्मी नरायन सिंह हरीशंकर तिवारी राजेन्द्र मिश्रा आदि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं धार्मिक ग्रंथ रामायण प्रदान किया। वहीं संयोजक मण्डल के जिलाध्यक्ष रामायण सिंह, महामन्त्री डॉ बब्बन राम व प्राचार्य धनंजय सिंह ने अतिथि शिक्षकों हरिहर सिंह, डॉ रामानुज मिश्रा, डॉ जगदीश सिंह, प्रो. प्रेम नरायण सिंह, साहित्यकार डॉ जनार्दन राय, डॉ चंद्रदत्त दुबे के साथ प्रबंधक अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, डॉ अरविन्द सिंह आदि माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, संतोष पाण्डेय, सुनील दुबे, प्रवीण सिंह आदि रहे।