फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher found absent in inspection, suspended

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, निलंबित

Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teacher found absent in inspection, suspended
कार्यभार संभालने के बाद एक्शन में बीएसए मणिराम सिंह बृहस्पतिवार को जिले के आधा दर्जन परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया तो दूसरे का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके अलावा डीबीटी कार्य में शिथिलता, नामांकन कम होने और कायाकल्प नहीं होने पर तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के शिवपुर दियर स्थित प्राथमिक विद्यालय नं. 5 के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक आशुतोष सिंह अनुपस्थित मिले। साथ ही उनके द्वारा डीबीटी कार्य में काफी शिथिलता बरतने और विद्यालय का अब तक कायाकल्प नहीं कराने की शिकायत बीएसए को मिलीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आशुतोष सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीएसए ने शिवपुर दियर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और चार के अलावा कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां डीबीटी कार्य में शिथिलता, नामांकन के सापेक्ष बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिया है। साथ ही आधार आपरेटर राजू कुमार प्रसाद के गैर हाजिर होने पर बीएसए ने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल विद्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके उपरांत बीएसए चकिया के बारी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तथा अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक त्रिपती कुमार का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed