{"_id":"67e99ac073dedcbd7100054c","slug":"target-200-92-applications-received-42-will-get-money-ballia-news-c-20-vns1040-935241-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लक्ष्य 200, आए 92 आवेदन, 42 को मिलेंगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लक्ष्य 200, आए 92 आवेदन, 42 को मिलेंगे पैसे
विज्ञापन
बलिया। सरकार की तरफ से गरीबों की बेटी की शादी के लिए चलाई गई शादी-विवाह योजना में प्रशासन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। जिले के लिए 200 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी मात्र 92 आवेदन ही समाज कल्याण विभाग में आए। इनमें कई स्तर की जांच के बाद 42 आवेदनों को स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री सामूहिक शादी अनुदान योजना में आ रही शिकायतों व गड़बड़ी को देखते हुए सरकार ने शादी अनुदान योजना को चालू किया। सरकार ने शादी अनुदान योजना दो वर्ष पहले बंद कर दिया था। ब्लाक व ग्राम पंचायतों पर अधिक से अधिक पात्रों को लाभ दिलाने के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया गया। इसके बाद भी लक्ष्य के करीब तक नहीं पहुंच सके।
इसके तहत पात्रता के श्रेणी में आने वाले परिवारों को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये की मदद सरकार की तरफ से आनलाइन खाते में भेजी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शादी अनुदान योजना में 42 पात्रों का चयन हुआ है। एक-दिन में उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। संवाद